Displaying items by tag: riots

rang juloos nagina holi 201

नगीना में रंग का जुलूस पुलिस सुरक्षा में बड़े धूमधाम के साथ निकाला गया। हुलियारों ने एक-दूसरे के साथ खूब रंग खेला। ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में तमाम भाजपा के नेता भी शामिल हुए। नगीना में दुल्हैंडी पर हुए विवाद के बाद से रंग का जुलूस रुका हुआ था।

Published in News

nagina holi dispute

नगीना में दुल्हेंडी के दिन नगीना में रोका गया रंग का जुलूस अब दस मार्च को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक निकाला जाएगा। जुलूस निकालने को लेकर प्रशासन के साथ सहमति बन गई है। अनूप वाल्मीकि व अनुज वर्मा की जमानत मंजूर होने के बाद नगीना का बाजार खुल गया।

Published in News

nagina holi juloos

नगीना में मंगलवार को चौथे दिन भी बाजार बंद रहा। प्रशासन ने रंग का जुलूस निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। एसडीएम, सीओ ने व्यापारी लोगों की बैठक में जुलूस निकालने के लिए 25 लोगों की कमेटी गठित करने को कहा। मंदिर कमेटी के प्रबंधक हरिगोपाल ले 62 लोगों की सूची एडीएम को सौंप दी है। जिसके बाद आज से बाजार खुलने की उम्मीद है।

Published in News

nagina cleaning workers

नगीना में नगीना में सोमवार को तीसरे भी बाजार बंद रहा। नगर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी स्थानों पर पुलिस पिकेट तैनात कर रखी है। नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ के समस्त सफाई कर्मचारी भाजपा नेता अनूप वाल्मीकि और अनुज वर्मा की रिहाई, दुल्हैंडी का जुलूस निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

Published in News

nagina market closed

नगीना में रविवार को भी बाजार बंद रहा। दुल्हेंडी के दिन गीला रंग डालने को लेकर हुलियारों पर पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तार किए गए भाजपा नेताओं को बिना शर्त रिहाई व रंग के जुलूस को निकलवाने की मांग कर रहे हैं।

Published in News

dhampur holi juloos

धामपुर में दुल्हेंडी पर मंदिर ठाकुरद्वारा बजरिया से निकलने वाले गीले रंग जुलूस में एक सिपाही के ऊपर रंग से भरा गुब्बारा फेंकने पर बवाल हो गया। सिपाही ने बच्चे की पिटाई कर दी। इस हरकत से हुलियारे आगबबूला हो गए। हुलियारों ने सिपाही को पीट दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने हुलियारों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में तीन हुलियारे घायल हो गए।

Published in News

nagina holi juloos

नगीना में दुल्हेंडी पर बच्चों द्वारा दूसरे समुदाय के एक युवक पर रंग डालने पर हुए बवाल के बाद नगीना में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस मामले में भाजपा नेता की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार हिंदू संगठनों और व्यापार मंडल के आह्वान पर बाजार बंद रहा।

Published in News

 nagina bijnor holi dispute

नगीना में दुल्हैंडी पर रंग जुलूस के दौरान हुलियारों द्वारा एक धर्मस्थल पर रंग डालने पर बवाल हो गया। नाराज एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय की दुकानों के शटर तोड़ दिए व उनके धर्मस्थल को क्षति पहुंचाने की कोशिश भी की।

Published in News

 

bijnor pedda

बिजनौर में पुलिस ने पेद्दा कांड के एक आरोपी आकाश को दबोच लिया है। आकाश फरार चल रहा था।

Published in News

 bijnor pedda

पेद्दा कांड में घायल हुई 65 वर्षीय सद्दीकन की घर पर उपचार के दौरान मौत हो गई। सद्दीकन के बेटे ने प्रदेश सरकार की घायलों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा के बाद भी उनको रुपये न देने का आरोप लगाया है। डीएम कार्यालय में पत्र देकर मुआवजा दिलाने की मांग की।
16 सितंबर को गांव पेद्दा में दो पक्षों में विवाद में जमकर गोलीबारी और पथराव हुआ था। विवाद में एक पक्ष के तीन लोगों की हत्या की गई थी। विवाद में 12 गांव वाले घायल भी हो गए थे। सद्दीकन पत्नी रशीद भी विवाद में घायल हुई थी। सद्दीकन के बेटे तसलीम के मुताबिक विवाद में मारपीट में उसकी मां की पसलियों में चोट आई थी।

उसकी मां को उपचार के लिए उसी दिन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में घर पर ही उसकी मां का इलाज चल रहा था। 13 दिसंबर की रात तीन बजे उसकी मां की मौत हो गई। तसलीम के मुताबिक इस विवाद में घायल होने वालों को प्रदेश सरकार की ओर से पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई थी।

तसलीम ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण सद्दीकन को अनुमन्य मुआवजा राशि अभी तक नहीं दी गई है। उसके अनुसार इस मामले की पत्रावली एडीएम वित्त एवं राजस्व के पास सुरक्षित है। तसलीम ने उसके खाते में मुआवजे की राशि भिजवाने की मांग की है। उधर, शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक सद्दीकन पेद्दा कांड में घायल हुई थी। वह उपचार के बाद ठीक हो गई थी। उसकी मौत ठंड लगने से हुई है।

Published in News
Page 1 of 2