Saturday, 10 December 2016 12:32

बिजनौर - पेद्दा प्रकरण के आरोपियों पर रासुका

Written by
Rate this item
(0 votes)

pedda

बिजनौर में जिला प्रशासन ने पेद्दा कांड के दो आरोपियों को रासुका में निरुद्ध किया है। रासुका का आदेश दोनों को जेल में तामील करा दिया गया है।

शहर कोतवाली के गांव पेद्दा में 16 सितंबर को युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो संप्रदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। गांव में जमकर पथराव व गोली चली थी। इस घटना में एक पक्ष के तीन लोगों की मौत हो गई थी और 13 गांव वाले घायल हो गए थे। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त हो गया था। कई दिन तक गांव में पुलिस व पीएसी का पहरा रहा था। गांव के लोग पलायन कर गए थे। लखनऊ से आला अफसरों ने गांव में डेरा डाल दिया था। इस घटना में 29 लोग नामजद हुए थे। 23 आरोपी सलाखों के पीछे हैं। जेल में बंद कई आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी की जा रही थी। इन आरोपियों की रासुका की फाइल भी तैयार हो गई थी। इन आरोपियों पर रासुका नहीं लग पाई थी। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने पेद्दा कांड के दो मुख्य आरोपी संसार सिंह व टीकम सिंह पर रासुका लगा दी है। रासुका का आदेश पुलिस ने जेल में दोनों आरोपियों को तामील करा दिया है। शहर कोतवाली के एसएसआई धर्मपाल सिंह ने दोनों आरोपियों पर रासुका लगाने की पुष्टि की है।

Additional Info

Read 1843 times Last modified on Sunday, 11 December 2016 22:01

Leave a comment