Displaying items by tag: communal

वीडियो देखें - किस तरह नगीना में सुनेहरी मस्जिद के पास होली पर्व के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सांप्रदायिकता भड़काने की कोशिश की गई.

Published in News

 

bijnor pedda

बिजनौर में पुलिस ने पेद्दा कांड के एक आरोपी आकाश को दबोच लिया है। आकाश फरार चल रहा था।

Published in News

 bijnor pedda

पेद्दा कांड में घायल हुई 65 वर्षीय सद्दीकन की घर पर उपचार के दौरान मौत हो गई। सद्दीकन के बेटे ने प्रदेश सरकार की घायलों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा के बाद भी उनको रुपये न देने का आरोप लगाया है। डीएम कार्यालय में पत्र देकर मुआवजा दिलाने की मांग की।
16 सितंबर को गांव पेद्दा में दो पक्षों में विवाद में जमकर गोलीबारी और पथराव हुआ था। विवाद में एक पक्ष के तीन लोगों की हत्या की गई थी। विवाद में 12 गांव वाले घायल भी हो गए थे। सद्दीकन पत्नी रशीद भी विवाद में घायल हुई थी। सद्दीकन के बेटे तसलीम के मुताबिक विवाद में मारपीट में उसकी मां की पसलियों में चोट आई थी।

उसकी मां को उपचार के लिए उसी दिन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में घर पर ही उसकी मां का इलाज चल रहा था। 13 दिसंबर की रात तीन बजे उसकी मां की मौत हो गई। तसलीम के मुताबिक इस विवाद में घायल होने वालों को प्रदेश सरकार की ओर से पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई थी।

तसलीम ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण सद्दीकन को अनुमन्य मुआवजा राशि अभी तक नहीं दी गई है। उसके अनुसार इस मामले की पत्रावली एडीएम वित्त एवं राजस्व के पास सुरक्षित है। तसलीम ने उसके खाते में मुआवजे की राशि भिजवाने की मांग की है। उधर, शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक सद्दीकन पेद्दा कांड में घायल हुई थी। वह उपचार के बाद ठीक हो गई थी। उसकी मौत ठंड लगने से हुई है।

Published in News

eidgaah nagina

नगीना में ईदगाह के मिंबर को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही एसडीएम ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त मिंबर को मरम्मत कर ठीक करा दिया। उधर, धामपुर में माता देवी मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पुलिस से शिकायत कर एक व्यक्ति पर मंदिर के क्षतिग्रस्त पिलर निर्माण में व्यवधान डालने का आरोप लगाया है।

Published in News

 communal tension in bijnor

बिजनौर (जेएनएन)। बिजनौर में फ़िलहाल तनावपूर्ण शांति है। देर रात तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया। एडीजी और आइज़ी बिजनोर में ही डेरा डाले हैं। रात में ही तीनों शवों को सुपुर्दे ख़ाक की तैयारी चल रही थी। इसके अलावा चप्पे चप्पे पर फ़ोर्स तैनात है। आसपास के जिलों में भी चौकसी बरती जा रही है।

Published in News

communal tension bijnor

योगेश कुमार राज, बिजनौर

गूंज नारों की कहीं से, शोर चीखों का उठा

खून था इंसानियत का, हर तरफ बहता हुआ

जिसकी साजिश के सबब वीरान बस्ती हो गई

उसने हैरत से कहा, ये हादसा कैसे हुआ

Published in News

communal tension bijnor

बिजनौर: पेदा में शुक्रवार सुबह हुआ मौत का तांडव एक दिन का आक्रोश नहीं था। पिछले काफी दिनों से छेड़छाड़ को लेकर दो संप्रदायों में तनातनी चल रही थी। तिराहे पर तीन गांव की छात्राएं स्कूल जाने के लिए खड़ी होती थीं। शुक्रवार सुबह छेड़छाड़ को लेकर मारपीट हो गई। दो घंटे बाद ही इस विवाद ने भयंकर रूप ले लिया। मौत के तांडव के बाद गांव में कोहराम मच गया।

Published in News

bijnor kotwali

बिजनौर। छेड़छाड़ को लेकर बवाल ने आज बिजनौर में सांप्रदायिक संघर्ष का रूप ले लिया। सांप्रदायिक बवाल में जमकर फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है। शहर में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी है।

Published in News
Page 2 of 2