Print this page
Thursday, 02 February 2017 11:32

लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का स्योहारा में स्टॉपेज बना

Written by
Rate this item
(0 votes)

indian railways

स्योहारा में  लंबे समय से ठहराव की मांग के बाद आखिर एक फरवरी से स्योहारा रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्रालय द्वारा लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हुआ। जानकारी मिलते ही क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई।

लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का 28 फरवरी 2008  से पहले तक स्योहारा स्टेशन पर स्टॉपेज था। रेलवे विभाग ने 01 मार्च 2008 से इस ट्रेन का ठहराव समाप्त कर दिया था। इस ट्रेन के ठहराव के लिए तभी से   अनुराग भटनागर, मिंटू चौहान, बदर खान, डा. मनोज कुमार वर्मा, सरदार चरनजीत तनेजा, अशोक अरोड़ा, रिजवान अहमद, अंकुर अरोड़ा आदि की अगुवाई में आंदोलन चलाया जा रहा था। नौ वर्षों से क्षेत्र की जनता की मांग के बाद 01 फरवरी आज से रेल मंत्रालय ने इस के ठहराव को पुन: शुरू किया है। यह ट्रेन सुबह 4.40 बजे चंडीगढ़ की ओर तथा रात दो बजे स्योहारा से लखनऊ के लिए जाया करेगी।

Additional Info

  • English Version: seohara bijnor has become new stoppage of lucknow chandigarh express
Read 2461 times Last modified on Thursday, 02 February 2017 11:38
Nagina.Net

Latest from Nagina.Net

Related items