Print this page
Monday, 18 March 2019 09:18

बिजनौर लोकसभा सीट से ये हैं कांग्रेस उम्मीदवार

Written by
Rate this item
(0 votes)

indira bhati bijnor

बिजनौर में कांग्रेस ने बिजनौर लोकसभा सीट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. नारायण सिंह की बेटी इंदिरा भाटी को चुनाव मैदान में उतारा है।

इंदिरा भाटी के भाई स्व. संजय सिंह चौहान रालोद व भाजपा गठजोड़ से रालोद के टिकट से बिजनौर लोकसभा सीट पर 2009 में सांसद रह चुके हैं। गुर्जर समाज के वोटों को साधने के लिए कांग्रेस ने इंदिरा भाटी पर दाव खेला है। कांग्रेस ने नगीना सीट पर पूर्व मंत्री व सांसद ओमवती को प्रत्याशी बनाया है। बिजनौर सीट से सुधीर पाराशर, नसीब पठान, हुमायूं बेग, भाजपा से कांग्रेस में आए विधायक अवतार सिंह भड़ाना भी बिजनौर सीट से टिकट मांग रहे थे। मंथन के बाद कांग्रेस ने इंदिरा भाटी को चुनाव मैदान में उतारा है। इंदिरा भाटी सियासतदान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता स्व. नारायण सिंह कांग्रेस सरकार में सूबे के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। इंदिरा भाटी गुर्जर समाज से हैं। बिजनौर लोकसभा सीट पर जाटों के साथ साथ गुर्जर मतदाता बड़ी संख्या में हैं। कांग्रेस के इरादा गुर्जरों के ज्यादा से ज्यादा वोट लेने की है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इंदिरा भाटी राजनीति में नया चेहरा है। उनके बारे में अभी पार्टी के नेताओं को भी ज्यादा जानकारी नहीं है।

Additional Info

Read 1896 times Last modified on Monday, 18 March 2019 09:30
Nagina.Net

Latest from Nagina.Net

Related items