Print this page
Tuesday, 11 February 2020 10:42

सुलेमान, अनस के परिवार से मिले चंद्रशेखर

Written by
Rate this item
(1 Vote)

chandrashekhar in nehtaur

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर नहटौर में सीएए के विरोध में हुए उपद्रव में मारे गए दोनों युवकों के परिजनों और घायलों से मिले।

मृतक अनस की एक वर्षीय बच्ची को उन्होंने गोद में उठा लिया। कहा कि बच्ची को अनाथ करने वाले भी जेल जाएंगे। उपद्रव में गोली चलाने वाले अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी हर स्तर पर सीएए का विरोध करेगी।

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर, पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी, नहटौर नगर पालिका चेयरपर्सन के पुत्र राजा अंसारी, जिलाध्यक्ष रोहित सागर, जिला प्रभारी लोकेश सागर, उपाध्यक्ष विवेक सैन, ललित कुमार, राजकुमार, अतर सिंह, कुंवर चंद, गिरवर सिंह, प्रमोद कुमार के साथ सुलेमान और अनस के परिजनों से मिले। घायल कफील, ओमराज सैनी, सलमान से भी उन्होंने मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से कहा कि वह उन्हें न्याय दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। गोली चलाने वाले अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।उन्होंने मृतकों के परिजनों का ढांढस बंधाया।

ओमराज सैनी से मिलने के बाद चंद्रशेखर ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि सीएए को जनता ने नकार दिया है। जिस कानून को जनता नकार रही है, उसे सरकार को वापस लेना चाहिए। लोकतंत्र ने सभी को धरना प्रदर्शन करने का अधिकार दिया है। सरकार तानाशाही से उनकी आवाज को बंद करना चाहती है। कहा भीम आर्मी सीएए का विरोध कर रही है। यदि यह कानून वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

Additional Info

Read 1354 times
Nagina.Net

Latest from Nagina.Net

Related items