Print this page
Thursday, 27 February 2020 11:04

नगीना में निकाला पैदल मार्च

Written by
Rate this item
(1 Vote)

flag march nagina

दिल्ली में हुई हिंसा तथा होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन नगर में विशेष सतर्कता बरत रहा है। बुधवार दोपहर एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर में पैदल मार्च निकाला। निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे की मद्द भी ली जा रही है।

एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, सीओ अर्चना सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने पहाड़ी दरवाजा से लेकर मुख्य मार्ग गांधी मूर्ति तक पैदल मार्च निकाला। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया की होली के त्यौहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी चौकसी बरत रहा है। नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी और बाहर से पुलिस बल नगीना पहुंच गया है। नगर के शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

स्योहारा। दिल्ली भड़की हिंसा के बाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। सीओ महावीर सिंह राजावत ने बताया कि लोगों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। शरारती तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। दंगा नियंत्रित उपकरण ठीक कराकर फोर्स को 24 घण्टे सतर्क रहने निर्देश दिए गए हैं। सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है। अतिरिक्त फोर्स को रिजर्व रखा गया है। उच्चाधिकारियों सहित फोर्स भ्रमणशील है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि संदिग्ध लोगों को रेड कार्ड नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अतिरिक्त पीएसी की बटालियन की मांग की गई है। पुलिस वालंटियर को स्थिति नगर रखने के निर्देश दिए हैं। रात में पुलिस गश्त कर रही है।

Additional Info

Read 1685 times
Nagina.Net

Latest from Nagina.Net

Related items