Print this page
Monday, 31 August 2020 21:20

कच्चा मकान गिरने से परिवार के छह लोग दबे

Written by
Rate this item
(1 Vote)

कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिरने से अंदर सो रहे परिवार के छह लोग मलबे में दब गए। गांव वालों ने समय रहते पूरे परिवार को मलबे से बाहर निकाल लिया। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव फत्तनपुर निवासी विजय सिंह पुत्र राम कुंवर सिंह अपने परिवार के साथ मकान के अंदर सो रहा था। रात में करीब 12 बजे अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरते वक्त परिवार के लोगों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिल सका। मकान गिरने से अंदर सो रहा उसका पूरा परिवार मलबे में दब गया। मलबे में दबने से विजयपाल सिंह, पत्नी बबली ( 45 वर्ष), बेटी ममता (17 वर्ष), बेटा आशीष (15), बेटा निखिल (12 वर्ष) और बेटी प्राची (08 वर्ष) गंभीर रुप से घायल हो गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर गांव वाले उठ गए। जिन्होंने घरों से बाहर निकलकर देखा तो विजयपाल का मकान जमींदोज हुआ पड़ा था। यह देख पूरे गांव में शोर मच गया। गांव वाले विजयपाल के मकान की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तुरंत ही मलबा हटाना शुरु कर दिया। आखिरकार समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया। गांव वालों ने बताया कि विजयपाल बेहद गरीबी हालत में जीवन यापन कर रहा था। इसके चलते वह पक्का मकान भी नहीं बनवा पाया। अब मकान गिरने से आशियाना भी जमींदोज हो गया। साथ ही हजारों रुपये का सामान नष्ट हुआ। खैर, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल से ममता की हालत चिन्ताजनक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। साथ ही तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ मौका मुआयना किया।

Additional Info

Read 792 times
Nagina.Net

Latest from Nagina.Net

Related items