Print this page
Friday, 09 July 2021 09:36

लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन का किराया दोगुना

Written by
Rate this item
(1 Vote)

पंजाब का चंडीगढ़ गरीब बेसहारा मजदुरो व मध्यम वर्ग के लोगों के उपचार का सहारा एक मात्र हॉस्पिटल पीजीआई चंडीगढ़ ही है। जिसमें गरीब मजदूर बेसहारा रोगियों का उपचार सही ढंग से हो जाता है।

पीजीआई हॉस्पिटल चंडीगढ़ जाने का गरीब मजदूर बेसहारा मध्यम वर्ग के लोगों का एकमात्र सहारा लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन संख्या 12231/12232 थी। जिसका किराया कोरोना महामारी से पहले जर्नल टिकट 100/रू0 था। लेकिन अब 140 /रू0 स्लीपर क्लास का टिकट 215 रू० था। जो 415 रू0 हो गया है। ऐसी स्थिति में गरीब मजदूर बेसहारा मध्यमवर्ग के परिवारों के सामने बड़ी जटिल समस्या पैदा हो गई है। जिससे वह परिवार अपने बीमार रोगियों का उपचार चंडीगढ़ पीजीआई हॉस्पिटल से वंचित होकर रह रहे हैं। और अपने बीमार रोगियों का उपचार बीच में ही छोड़कर भगवान भरोसे पर ही रोगी को छोड़ रहे हैं।

2 वर्षों से कोरोना महामारी से देश के लोग वैसे ही पहले ही अपने कारोबार से वंचित होकर रह गए हैं। लोगों के सामने आज अपने परिवार का पालन-पोषण करना बड़ा मुश्किल हो गया है। कोरोना महामारी से धनवान व सरकारी कर्मचारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। कोरोना महामारी का असर मध्यम वर्ग पर बहुत अधिक पड़ा है जोकि किसी के सामने रो भी नहीं सकता है और ना ही हंस सकता है।

गरीब बेसहारा मजदूरों परिवार का कहना है कि सरकार देश की जनता में अपनी वाहवाही लूटने के लिए गरीबों के नाम से योजनाएं जारी कर रही है। जिन योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों को कम व धनवान लोगों को ज्यादा मिल रहा है। जैसे कि सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो से ढाई लाख रुपये आवास के लिए दिये। उसका लाभ 80 प्रतिशत अपात्रों व 20प्रतिशत पात्र लोगों को मिला है। लोगों का कहना है एसी वहां वही से सरकार को क्या फायदा जिससे देश व प्रदेश की जनता आज घुट घुट कर अपना जीवन व्यतीत कर रही है। नगर के गरीब मजदूर बेसहारा लोगों ने देश के प्रधानमंत्री व भारतीय रेल मंत्री व जीएम रेलवे नई दिल्ली की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा है कि। पीजीआई हॉस्पिटल चंडीगढ़ में गरीब मजदूरों बेसहारा लोगों के परिवारों के उपचार को ध्यान में रखते हुए। लखनऊ चंडीगढ़ की ट्रेन संख्या 12231/12232 के बढे किराये को वापस लिया जाए। जिससे गरीब मजदूरों बेसहारा लोगों के परिवार अपने बीमार रोगियों का उपचार चंडीगढ़ पीजीआई हॉस्पिटल में करा सके।

Additional Info

Read 712 times
Nagina.Net

Latest from Nagina.Net

Related items