Saturday, 31 December 2016 11:11

पेद्दा कांड में आरोपी आकाश को दबोचा

Written by
Rate this item
(0 votes)

 

bijnor pedda

बिजनौर में पुलिस ने पेद्दा कांड के एक आरोपी आकाश को दबोच लिया है। आकाश फरार चल रहा था।


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पेद्दा में 16 सितंबर को युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो संप्रदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। गांव में पथराव व गोली चलने से एक ही संप्रदाय के तीन लोगों की मौत हो गई थी व 12 घायल हुए थे। इस घटना से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया था। 30 लोगों के नाम रिपोर्ट में शामिल किए गए थे। इस मामले में भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी समेत 23 आरोपी सलाखों के पीछे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड से एक अन्य आरोपी हीमपुर थाने के गांव रहटा जागीर निवासी आकाश को दबोच लिया र्है।शहर कोतवाल शैलेंद्र गौतम के मुताबिक आकाश गांव पेद्दा में अपने नाना महेंद्र के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह घटना के रोज गांव में था। गांव में हुए विवाद में भी वह शामिल था। पुलिस ने आकाश का चालान कर दिया हैं।
वहीं पेद्दा कांड के आरोपी युवा भाजपा नेता ऐश्चर्य चौधरी को सफदरजंग दिल्ली के हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। भाजपा के युवा नेता ऐश्वर्य चौधरी पेद्दा कांड में जेल में बंद है। ऐश्वर्य को दिल की बीमारी के साथ रीढ़ की हड्डी में गंभीर बीमारी हैं। अदालत के आदेश पर ऐश्वर्य को दिल्ली के लाला लाजपत मेेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अधिवक्त विनीश कुमार के मुताबिक हालत में सुधार न होने पर वहां से िल्ली के सफदरजंग हास्पिटल में दाखिल कराया गया है। सफदरजंग हॉस्प्टिल में दोबारा से ऐश्वर्य चौधरी की जांच होगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कदम उठाया जाएगा।

Additional Info

Read 2806 times Last modified on Saturday, 31 December 2016 11:19

Leave a comment