Tuesday, 13 November 2018 12:08

बस ने बाइक को रौंदा, दो युवकों की मौत

Written by
Rate this item
(1 Vote)

 bus accident kotwali

कोतवाली देहात में बिजनौर रोड पर रोडवेज बस अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों लोग नर्सिंगहोम से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान बाइक सहित दोनों बस के नीचे आ गए।

उनकी बाइक भी बस में फंस कर काफी दूर तक खिसकती चली गई। लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना देने के बाद दोनों को निकालने के लिए बस को पलट दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गड्ढे के कारण बस अनियंत्रित होकर बाइक से टकर्राई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं पहन रखा था।

नगीना के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी लालसराय निवासी निकेता उर्फ निक्की शर्मा (32) पत्नी दीपक शर्मा व सुमेंदर सिंह (28) पुत्र चिरंजी सिंह बाइक से सोमवार की रात घर लौट रहे थे। गांव गारवपुर भट्ठेे के सामने पहुुंचने पर सामने से आ रही बस की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बस के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए लोगों ने बस को पलट दिया। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेजवाया। वहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली देहात के थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के अनुसार बस में सवार कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकालकर उनके घर पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में काम करते थे। ड्यूटी करने के बाद वे घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार बस बिजनौर से नगीना जा रही थी। एआरएम विनोद कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Additional Info

Read 1442 times Last modified on Tuesday, 13 November 2018 12:26

Leave a comment