Saturday, 01 December 2018 11:44

नगीना - घरेलू विवाद के चलते सास बहू की मौत

Written by
Rate this item
(1 Vote)

saas bahu suicide nagina

नगीना : सास-बहू ने आपसी विवाद में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सास-बहू में गुरुवार रात किसी बात पर विवाद हुआ था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर के मोहल्ला काजी सराय प्रथम निवासी सईद अहमद कबाड़ खरीदने व बेचने का काम करता है। उसके दो पुत्र सादिक व आदिल सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। गुरुवार की रात सईद की पत्नी को सन्नो (50) व छोटे बेटे आदिल की पत्नी अफसाना (25) घर में सोई हुई थी। सईद व उसकी दो बेटियां ऊपर बने कमरे में सो रहे थे । शुक्रवार सवेरे सईद व उसकी बेटी नीचे आए तो सास-बहू बेहोश पड़े थे। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में सन्नो ने दम तोड़ दिया, जबकि नजीबाबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान अफसाना की मौत हो गई। सईद ने बताया कि गुरुवार रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। अनुमान है कि रात के समय दोनों ने जहर का सेवन कर लिया। थाना प्रभारी सतेंद्र ¨सह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में जहरीला पदार्थ खाया है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

डेढ़ साल पूर्व हुई थी शादी

आदिल की डेढ़ साल पूर्व कोटद्वार के मोहल्ला लकड़ी पडाव में निकाह हुआ था। डेढ़ माह पूर्व अफसाना के एक बच्चा पैदा हुआ था। जन्म से बीस दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। सईद ने बताया कि सास-बहू में हल्की झड़प तो हो जाती थी, लेकिन कभी बड़ा झगड़ा नहीं हुआ।

Additional Info

Read 1457 times Last modified on Saturday, 01 December 2018 11:50

Leave a comment