Thursday, 18 April 2019 09:37

लोकसभा चुनाव 2019 - मतदान के लिए भारी उत्साह

Written by
Rate this item
(2 votes)

general elections 2019 nagina

दूसरे चरण के चुनाव में आज नगीना लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो चुका है। नगीना लोकसभा सीट की पांच विधानसभाओं में वोट डाले जा रहे हैं। नगीना के एमएम इंटर कॉलेज के बूथों पर मतदान करने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है। वहीं नगीना के हिन्दू इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर भी सुबह 7 बजे से महिलाओं लंगी लाइन लगी है।

बता दें कि मतदान में 15 लाख से ज्यादा मतदाता सात प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं इससे पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में नगीना लोकसभा सीट पर 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। तब भाजपा के डॉ. यशवंत सिंह ने सीट पर जीत का परचम लहराया था। सपा के यशवीर सिंह दूसरे और बसपा के गिरीशचंद तीसरे नंबर पर रहे थे। इस बार चुनाव में सात प्रत्याशी हैं। बसपा से गिरीशचंद, भाजपा से यशवंत सिंह और कांग्रेस से ओमवती आमने-सामने हैं। पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे सपा के पूर्व सांसद यशवीर सिंह अब भाजपा में हैं। प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बिरादरी के क्षत्रप भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नगीना लोकसभा सीट पर 15,84,111 मतदाता हैं। इनमें से 841912 पुरुष और 742139 महिला मतदाता हैं। नगीना लोकसभा सीट पर नगीना, नूरपुर, नहटौर, धामपुर और नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र हैं। चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशियों ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में पूरी ताकत झोंक रखी है।

नगीना लोकसभा क्षेत्र
विधानसभा        पुरूष        महिला        कुल वोटर
नजीबाबाद        179776    160609    340403
नगीना            180197    159743    339954
धामपुर        156510    136476    292998
नहटौर            157093    138398    295495
नूरपुर            168336    146913    315261
कुल            841912    742193    1584111

प्रत्याशी        पार्टी                चुनाव चिन्ह
डा.यशवंत सिंह    भाजपा            कमल
गिरीश चंद        बसपा                हाथी
ओमवती देवी        कांग्रेस                हाथ का पंजा
कामेश कुमार        पीपीओआई डेमोक्रेटिक    कैरम बोर्ड
तेज सिंह        अंबेडकर समाज पार्टी    टॉर्च/बैट्री
चरन सिंह        निर्दलीय            बल्ला
अमीचंद वाल्मीकि    राष्ट्रीय समानता पार्टी        कोट

ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, कई बूथों पर ईवीएम मशीन खराब

धामपुर विधानसभा क्षेत्र के गजपुरा गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया है। उनका कहना है कि गांव में 550 मतदाता हैं। पहले उनका बूथ केंद्र गांव में ही होता था, लेकिन इस बार गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर रसूलपुर गांव में बूथ केंद्र बनाया गया है। इससे ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। यह मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब पहले गांव में ही मतदान केंद्र बनाया जाता था तो इस बार दूसरे गांव में क्यों बनाया गया। इसके विरोध में ही उन्होंने मतदान का बहिष्कार किया।

उधर, गांव करोदा चोधर में ईवीएम खराब होने के चलते मतदान बाधित हुआ। सूचना मिल रही है कि अभी तक ईवीएम मशीन चालू नहीं हुई है।

वहीं नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव लालपुर मान में भी बूथ संख्या 80 पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। इसके बाद दूसरी मशीन बदलने पर मतदान शुरू हुआ।

 

Additional Info

Read 1228 times Last modified on Thursday, 18 April 2019 09:49

Leave a comment