Displaying items by tag: pedda

 

bijnor pedda

बिजनौर में पुलिस ने पेद्दा कांड के एक आरोपी आकाश को दबोच लिया है। आकाश फरार चल रहा था।

Published in News

 bijnor pedda

पेद्दा कांड में घायल हुई 65 वर्षीय सद्दीकन की घर पर उपचार के दौरान मौत हो गई। सद्दीकन के बेटे ने प्रदेश सरकार की घायलों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा के बाद भी उनको रुपये न देने का आरोप लगाया है। डीएम कार्यालय में पत्र देकर मुआवजा दिलाने की मांग की।
16 सितंबर को गांव पेद्दा में दो पक्षों में विवाद में जमकर गोलीबारी और पथराव हुआ था। विवाद में एक पक्ष के तीन लोगों की हत्या की गई थी। विवाद में 12 गांव वाले घायल भी हो गए थे। सद्दीकन पत्नी रशीद भी विवाद में घायल हुई थी। सद्दीकन के बेटे तसलीम के मुताबिक विवाद में मारपीट में उसकी मां की पसलियों में चोट आई थी।

उसकी मां को उपचार के लिए उसी दिन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में घर पर ही उसकी मां का इलाज चल रहा था। 13 दिसंबर की रात तीन बजे उसकी मां की मौत हो गई। तसलीम के मुताबिक इस विवाद में घायल होने वालों को प्रदेश सरकार की ओर से पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई थी।

तसलीम ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण सद्दीकन को अनुमन्य मुआवजा राशि अभी तक नहीं दी गई है। उसके अनुसार इस मामले की पत्रावली एडीएम वित्त एवं राजस्व के पास सुरक्षित है। तसलीम ने उसके खाते में मुआवजे की राशि भिजवाने की मांग की है। उधर, शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक सद्दीकन पेद्दा कांड में घायल हुई थी। वह उपचार के बाद ठीक हो गई थी। उसकी मौत ठंड लगने से हुई है।

Published in News

pedda

बिजनौर में जिला प्रशासन ने पेद्दा कांड के दो आरोपियों को रासुका में निरुद्ध किया है। रासुका का आदेश दोनों को जेल में तामील करा दिया गया है।

Published in News

pedda village

बिजनौर में पेद्दा गांव में चार घरों पर लिखे मकान बिकाऊ है को पुलिस ने पुतवा दिया। गांव में 24 घंटे के लिए पीएसी व पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी सिटी एम एम बेग ने गांव जाकर गांव के हालात का जायजा लिया। सब कुछ सामान्य मिला।

Published in News