19 दिसंबर को मंत्री मूलचंद चौहान ने फीता काटने के बाद हरी झंडी दिखाकर योजना का शुभारंभ किया था। गैर जिले से शुभारंभ के लिए 12 गाड़ी मंगाई गई थीं। शुक्रवार को पुलिस लाइन बिजनौर पहुंची गाड़ियों में सात इनोवा, 53 स्कॉर्पियो गाड़ी हैं। यह गाड़ियां जिले की कानून व्यवस्था के साथ अपराध नियंत्रण में भी मददगार होंगी। 100 डायल करते ही ये गाड़ियां मौके पर पहुंचेंगी। एसपी अजय साहनी ने पुलिस लाइन में गाड़ियों का निरीक्षण किया।
Comments