नगीना लोकसभा सीट पर नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे और बिजनौर लोकसभा सीट पर 16 प्रत्याशियों ने सोमवार को बिजनौर लोकसभा सीट के नामांकन पत्रों की जांच में तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए थे। उनके नामांकन पत्रों में कई खामियां मिली थीं। उधर, मंगलवार को नगीना लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही मिले। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थक कलक्ट्रेट में मौजूद रहे। नामांकन पत्र सही मिलने के बाद ही उनकी जान में जान आई। 29 मार्च को नगीना सीट पर नाम वापसी का आखिरी दिन है।

नगीना लोकसभा सीट

  1. ओमवती - कांग्रेस
  2. गिरीशचंद - बसपा
  3. डॉ.यशवंत सिंह - भाजपा
  4. कामेश कुमार - पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  5. माधवराम शास्त्री - पीस पार्टी
  6. तेज सिंह - आंबेडकर समाज पार्टी
  7. चरन सिंह - निर्दलीय
  8. अमीचंद वाल्मीकि - राष्ट्रीय समानता पार्टी
  9. विनोद - खुसरो सेना