एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर के घर जन्म लेने वाले अंसार बचपन से ही काफी मेहनती थे।
2015 में परीक्षा पास करने के बाद अकादमी ज्वाइन करने वाले अंसार अब आईएस का पश्चिम बंगाल कैडर ज्वाइन करने वाले हैं।
अंसार को ट्रेनिंग के लिए 27 अगस्त मसूरी पहुंचने का आदेश मिला है। ट्रेनिंग के लिए बंगाल कैडर से पत्र मिलने पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए अंसार ने कहा कि यह एक सपने के सच होने जैसा है। अल्लाह ने मेरी और मेरे परिवार और दोस्तों की दुआओं को क़ुबूल करते हुए मुझे देश की सेवा करने का यह मौक़ा दिया है जिसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाउंगा।
Comments