कन्या भू्रण हत्या को उन्होने अभिशाप बताते हुए कहा कि इस तरह के पाप समाज में नही होने चाहियें। वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए उन्होने कहा कि वृक्ष पुत्र समान होता है। चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान ने वोट की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि मजबूत लोकतन्त्र बनाने के लिए हर एक को अपने मत का प्रयोग करना चाहिये। उन्होने नगर को साफ सुथरा रखने के लिए अपने कूड़े को पालिका द्वारा चलाए जा रहे कूड़ा वाहनों में ही डालने की अपील की। सेमिनार में एम़ एम़ इन्टर कालेज, वैदिक कन्या इन्टर कालेज, अब्दुल समद मैमोरियल जूनियर हाईस्कूल के छात्र छात्राओ ने राष्ट्रीयगान प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। पूर्व विधायक सतीश कुमार, प्रधानाचार्य रामबहादुर वर्मा, अरशद प्रिंस, शेख मौ़ राशिद, सिददीक मुल्तानी, मुअज्जम रियाजी, पालिका के इफ्तेतखार अहमद, तलत अहमद, मदनपाल, लाल बहादुर, नरेश कुमार, इकरार अहमद, अभिषेक आदि ने भाग लिया। अध्यक्षता चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान व संचालन मुनीर अहमद जैदी ने किया।
Comments