Print this page
Monday, 20 July 2020 09:36

मास्क नहीं लगाने पर 2 दिन में 10 लाख जुर्माना

Written by
Rate this item
(1 Vote)

penalty in bijnor

दो लॉकडाउन 55 घंटे के प्रतिबंध को सफल बनाने के लिए पुलिस दूसरे दिन भी सड़कों पर रही।

सघन चेकिग अभियान चला इन 2 दिनों में 2000 लोगों ने मास्क नहीं लगाने पर 10 लाख का जुर्माना किया गया। रविवार को पांच लाख का जुर्माना लगाया गया। शहर से लेकर नगर, कस्बों में चेकिग अभियान चलाया गया। रविवार को सवेरे से ही पुलिस जिले की अलग-अलग सड़कों चौराहों और बॉर्डर पर मुस्तैद हो गई थी। जनपद की सीमा पर बनाए गए 14 चेक पोस्ट सहित सभी शहरों कस्बों और थाने की सीमा पर पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। जिले की सीमा पर किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी गई। अंदर सड़कों पर आवाजाही रही। उनके पुलिस ने चालान काट दिए। मास्क नहीं लगाने का जुर्माना भी ठोक दिया। सरकार में 55 घंटे का प्रतिबंध लागू किया है। जिसका रविवार को दूसरा दिन रहा। शनिवार को भी पुलिस ने दिन भर चेकिग अभियान चलाया था। पहले दिन मास्क नहीं लगाने वालों पर 5 लाख का जुर्माना किया गया था।रविवार को करीब एक हजार चालान करते हुए पांच लाख का जुर्माना ठोका गया। शहर में शास्त्री चौराहा, जजी चौक, पालिका का चौक सहित अन्य चौराहों पर सघन चेकिग गई। कोतवाली देहात, मंडावर समेत आसपास के कस्बों में जबरदस्त चेकिग अभियान चला। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र और एसपी देहात संजय कुमार ने लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। वहीं बाजार पूरी तरह बंद रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। प्रतिबंध में लोगों घरों में कैद रहे। आवश्यक कार्य करने वाले ही लोग सड़कों पर निकले। इस दौरान दुकानें पूरी तरह बंद रही। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि वाहनों की चेकिग की गई है। लॉकडाउन में दस लाख का जुर्माना बिना मास्क पहनने वालों पर लगाया गया है।

बाजार रहा बंद

नगीना: लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को भी नगर में बाजार पूरी तरह बद रहा। मेडिकल स्टोर की दुकानों को छोड़कर नगर में कोई भी दुकान खुली दिखाई नहीं दी। लॉकडाउन के दौरान बेवजह और बिना मास्क लगाए सड़क पर निकलने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने पूरे दिन विशेष चेकिग अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने बताया कि मास्क नहीं पहनने वालों के चालान किए गए हैं। उधर, कोतवाली देहात थाना प्रभारी मनोज कुमार ने चेकिग अभियान चलाकर चेकिग की।

Additional Info

Read 889 times Last modified on Monday, 20 July 2020 09:41
Nagina.Net

Latest from Nagina.Net

Related items