Print this page
Thursday, 13 August 2020 08:21

नगीना: बच्ची को छुरी मारी

Written by
Rate this item
(1 Vote)

घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी 6 वर्षीय भतीजी के छुरी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बालिका को उसके परिजन उपचार के लिए सीएचएचसी में भर्ती कराया गया है।

मोहल्ला नालबंदान निवासी दो सगे भाईयों फहीम व शादाब में बुधवार को घरेलू विवाद के चलते आपस में गाली गलौज के बाद मारपीट व झगड़ा हो.गया। आरोप है कि विवाद के दौरान शादाब ने अपनी 6 वर्षीय भतीजी अनम के छुरी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल बालिका को उपचार के लिए सी एच सी में भर्ती कराया गया है। पीड़िता बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छुरी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Additional Info

Read 952 times
Nagina.Net

Latest from Nagina.Net

Related items