News

News

Current happenings near and at Nagina city..

nagina market closed

नगीना में रविवार को भी बाजार बंद रहा। दुल्हेंडी के दिन गीला रंग डालने को लेकर हुलियारों पर पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तार किए गए भाजपा नेताओं को बिना शर्त रिहाई व रंग के जुलूस को निकलवाने की मांग कर रहे हैं।

dhampur holi juloos

धामपुर में दुल्हेंडी पर मंदिर ठाकुरद्वारा बजरिया से निकलने वाले गीले रंग जुलूस में एक सिपाही के ऊपर रंग से भरा गुब्बारा फेंकने पर बवाल हो गया। सिपाही ने बच्चे की पिटाई कर दी। इस हरकत से हुलियारे आगबबूला हो गए। हुलियारों ने सिपाही को पीट दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने हुलियारों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में तीन हुलियारे घायल हो गए।

nagina holi juloos

नगीना में दुल्हेंडी पर बच्चों द्वारा दूसरे समुदाय के एक युवक पर रंग डालने पर हुए बवाल के बाद नगीना में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस मामले में भाजपा नेता की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार हिंदू संगठनों और व्यापार मंडल के आह्वान पर बाजार बंद रहा।

nagina firing overtake

नगीना: बाइक के ओवरटेक करते समय दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट व फाय¨रग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल को मेरठ रेफर कर दिया गया। घायल का भाई व आरोपी पक्ष एक स्कूल में साथ पढ़ते हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Page 42 of 69