Friday, 22 July 2016 10:56

सिर्फ 70 रु. में खाना और 200 रु. में होटल, बेहद सस्ता हैं इन खूबसूरत देशों में घूमना

Written by
Rate this item
(2 votes)

thailandयहां न सिर्फ आपको रहना सस्ता पड़ेगा बल्कि आप लजीज व्यंजनों का भी सस्ते में आनंद उठा सकते हैं।

अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो फिर ये खबर आपके शौक को पंख लगा देगी। आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपका पार्टनर भी खुश हो जाएगा और आपकी जेब भी ज्यादा खाली नहीं होगी। क्योंकि, यहां न सिर्फ आपको रहना सस्ता पड़ेगा बल्कि आप लजीज व्यंजनों का भी सस्ते में आनंद उठा सकते हैं। तो चलिए, आज आपको करवाते हैं ऐसे देशों की सैर...

थाईलैंड

थाईलैंड का नाम लेते ही बीच और पार्टी की याद आने लगती है, क्योंकि यह खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद सस्ता भी है। यहां आपको 250 रुपए तक का रूम मिल जाएगा और केवल 200 रुपए में खाना भी मिल जाएगा।

नेपाल

नेपाल को मुख्य रूप से प्राकृतिक सुदंरता के लिए जाना जाता है। यहां आप मात्र 600 रुपए में तीन टाइम के भोजन का मजा ले सकते हैं, और तो और...सिर्फ 270 रुपए में होटल का कमरा भी बुक कर सकते हैं।

वियतनाम

सस्ते खाने और बढिय़ा शापिंग के लिए आप इस देश की सैर कर सकते हैं। यहां आप वियतनामी लबाबेदार डिश का मजा केवल 66 रुपए में ले सकते हैं और 200 रुपए तक कमरा भी बुक करवा सकते हैं।

चीन

चीन में घूमने के लिए आपको अपने बजट को नही बढ़ाना पड़ेगा, क्योंकि यहां पर एक गंतव्य से दूसरे गंतव्य तक जाने के लिए केवल 66 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। यहां आप 300 में रुम और 150 रुपए में खाने का आनंद ले सकते हैं।

इंडोनेशिया

अगर आप नेचुरल ब्यूटी के बीच अपनी छुट्टियां मनाना चाहते हैं तो इंडोनेशिया आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां खाना-पीना और रहना बजट में है। इंडोनेशिया में आप मात्र 67 रुपए में डिनर कर सकते हैं। यहां लगभग 250 रु. में होटल बुक कर सकते हैं।

बुल्गारिया

बुल्गारिया ईस्टर्न यूरोप में है। वैसे तो यूरोप, साउथ-ईस्ट एशिया और अमेरिका से ज्यादा महंगा है, लेकिन बुल्गारिया में खाना वेस्टर्न कुजिन (डिश) से भी सस्ता है। यहां 1 लीटर बियर 130 रुपए में मिल जाती है। यहां आप 600 रुपए में रूम बुक कर सकते हैं और 250 रुपए में खाना खा सकते हैं।

कम्बोडिया

कम्बोडिया को पहले कंपूचिया के नाम से जाना जाता था। यहां पर बने हुए प्राचीन खंडहर यहां की शोभा में चार चांद लगाते हैं। यहां आप होटल में 250 रुपए तक का कमरा बुक करवा सकते हैं और 300 रुपए में बढिय़ा भोजन का लुत्फ ले सकते हैं।

पेरु

दुनिया के कूल और मैजिकल प्लेस का मजा आप इस देश में कम बजट में ले सकते हैं। यहां आपको मात्र 500 रुपए में कमरा और 350 रुपए में एक वक्त का खाना मिल जाएगा।

निकारागुआ

निकारागुआ के बारे में कहा जाता है कि यह नया कोस्टारिका है। यह बेहद पॉपुलर डेस्टिनेशन है। यहां पहुंचने के बाद आपको किसी भी चीज के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। यहां एक रूम 350 रुपए में बुक कर सकते हैं और खाना खाने के लिए आपको सिर्फ 150 रुपए खर्च करने होंगे।

लाओस

लाओस साउथ-ईस्ट एशियन कंट्री है। यह सुंदर पहाड़ों के लिए जाना जाता है। यहां बुद्धिस्ट मॉनेस्टरी के साथ ही बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं। यहां आप 700 से 2000 रुपए में एक रात के लिए रूम ले सकते हैं और 70 रुपए में स्ट्रीट फूड का मजा लिया जा सकता है।

 

 

Additional Info

Read 10605 times Last modified on Friday, 22 July 2016 11:04

1 comment

Leave a comment