Saturday, 26 March 2022 11:07

हैंडीक्राफ्ट कारखाने में लगी आग

Written by
Rate this item
(1 Vote)

नगीना नगर के बाजार लुहारी सराय में आबादी के बीच संचालित वुड हैंडीक्राफ्ट कारखाने में गुरुवार शाम आग लग गई। कई लाख रुपये कीमत का सामान जल गया।

दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

वुडन आर्ट सेटर के नाम से यह कारखाना जफर अली का है। गुरुवार शाम कारखाने की दूसरी मंजिल में आग लगने पर लपटें बाहर निकलने लगी और धुंआ उठने लगा। कुछ ही मिनटों में कारखाने में भयंकर आग फैल गई। मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद नगीना एवं धामपुर से दमकल कर्मी पहुंचे। नगरपालिका के छह टैंकर भी मंगवाए गए। करीब दो घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि शार्ट सर्किट के अलावा आग लगने के अन्य कारणों को भी तलाशा जा रहा है। कारखाना मालिक की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Read 810 times

Leave a comment