Sunday, 30 August 2020 10:25

पीट-पीटकर हत्या करने में नामजद एक गिरफ्तार

Written by
Rate this item
(1 Vote)

nagina murder case

गांव बेगमपुर चायमल उर्फ धीमाहेड़ी में शुक्रवार शाम वीर की हत्या करने वाले मुख्य हत्यारोपी महराम को गिरफ्तार कर लिया है।

बाकी तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई है मृतक के बेटे द्वारा एक महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के शक में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया थानगीना के गांव धीमाहेड़ी निवासी वीर सिंह (52) की शुक्रवार शाम पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक की बेटे अर्जुन की तहरीर पर महराम, रामपाल, पप्पू और लोकेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने शनिवार को मुख्य हत्यारोपित महराम को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि महराम की पत्नी लापता हो गई थी। महिला के परिजनों ने वीर सिंह के बेटे अरुण पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। तीन दिन पूर्व महिला थाने पहुंच गई थी। पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया था, लेकिन अरुण गांव नहीं लौटा था। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम फावड़े और रॉड से वीर सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस बाकी आरोपितों की तलाश कर रही है। इस दौरान एसपी देहात संजय कुमार मौजूद रहे।

Additional Info

Read 1442 times

Leave a comment