Nagina.Net

Nagina.Net

dial 100 cars bijnor

बिजनौर में प्रदेश सरकार की डायल 100 योजना के तहत मिली सभी 60 गाड़ी शुक्रवार को बिजनौर पहुंच गई हैं।

up 100 carts for service off the guest

बिजनौर में प्रदेश के राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने सोमवार को पुलिस लाइन में यूपी-100 योजना के तहत आई नई गाड़ियों को झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। पुलिस की नई गाड़ी अब सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। मूलचंद चौहान ने कहा कि यह योजना अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ कानून व्यवस्था बनाने में भी मददगार होगी।

medical college

बिजनौर में जिले की जनता की इंतजार की घड़ियां खत्म। मेडिकल कॉलेज स्वाहेडी के पास मौजा इस्लामपुर साहू में ही बनेगा। निर्माण की औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।

 person died naginaनगीना में एसबीआई की शाखा से अपने बेटे और पत्नी संग अपने खाते से इलाज के लिए पैसे निकालने आए बीमार व्यक्ति की बैंक के सामने मौत हो गई। मौत से पहले बैंक ने उसका भुगतान कर दिया था। परिजन उसका शव लेकर घर चले गए। घर में कोहराम मचा है।

 lovers died at nagina

नगीना में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर मौत को गले लगा लिया। तीन साल से चल रहा प्रेम प्रसंग एक झटके में खत्म हो गया।

 bijnor pedda

पेद्दा कांड में घायल हुई 65 वर्षीय सद्दीकन की घर पर उपचार के दौरान मौत हो गई। सद्दीकन के बेटे ने प्रदेश सरकार की घायलों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा के बाद भी उनको रुपये न देने का आरोप लगाया है। डीएम कार्यालय में पत्र देकर मुआवजा दिलाने की मांग की।
16 सितंबर को गांव पेद्दा में दो पक्षों में विवाद में जमकर गोलीबारी और पथराव हुआ था। विवाद में एक पक्ष के तीन लोगों की हत्या की गई थी। विवाद में 12 गांव वाले घायल भी हो गए थे। सद्दीकन पत्नी रशीद भी विवाद में घायल हुई थी। सद्दीकन के बेटे तसलीम के मुताबिक विवाद में मारपीट में उसकी मां की पसलियों में चोट आई थी।

उसकी मां को उपचार के लिए उसी दिन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में घर पर ही उसकी मां का इलाज चल रहा था। 13 दिसंबर की रात तीन बजे उसकी मां की मौत हो गई। तसलीम के मुताबिक इस विवाद में घायल होने वालों को प्रदेश सरकार की ओर से पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई थी।

तसलीम ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण सद्दीकन को अनुमन्य मुआवजा राशि अभी तक नहीं दी गई है। उसके अनुसार इस मामले की पत्रावली एडीएम वित्त एवं राजस्व के पास सुरक्षित है। तसलीम ने उसके खाते में मुआवजे की राशि भिजवाने की मांग की है। उधर, शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक सद्दीकन पेद्दा कांड में घायल हुई थी। वह उपचार के बाद ठीक हो गई थी। उसकी मौत ठंड लगने से हुई है।

bijnor demonetization

बिजनौर क्षेत्र के हल्दौर में बुधवार को भी बैंकों और एटीएम से कैश लेने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 35 दिन बाद भी जरूरत के मुताबिक कैश नहीं मिलने से ग्राहकों का आक्रोश दिन प्रतिदिन केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ बढ़ता ही जा रहा है।

ration dealer murdered in the dispute houses

राशन डीलर इमरान की हत्या मां से चल रहे मकान विवाद के चलते हुई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने इमरान की मां सहित 11 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। हत्याकांड में कनकपुर निवासी तीन सगे भाई भी नामजद हैं।

 najibabad shot dead

नजीबाबाद में घर में घुसकर बदमाशों ने राशन डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सदमे में आई उसकी पत्नी ने हाथ की नस काट ली। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डेढ़ महीने पूर्व भी राशन डीलर पर हमला हुआ था।

khadi gram udyog

 धामपुर में नोटबंदी के चलते श्री खादी ग्रामोद्योग गांधी आश्रम के केंद्रीय कार्यालय दम तोड़ने के कगार पर है। गांधी आश्रम के व्यवस्थापक और मंत्री का कहना है कि नवंबर-दिसंबर का माह ही होता है, जब उनका कारोबार उड़ान भरता है। लेकिन इस बार नोटबंदी से कारोबार धड़ाम हो गया। मजदूरी न मिलने से लेबर काम छोड़कर चली गई है।

Page 47 of 57