Saturday, 30 March 2019 10:37

नगीना सीट पर दो प्रत्याशियों ने नाम लिए वापस

Written by
Rate this item
(1 Vote)

नगीना लोकसभा पर नामांकन वापसी के आखिरी दिन दो प्रत्याशियों ने पर्चे वापस लिए। अब नगीना लोकसभा सीट पर सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।

सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।नगीना लोकसभा सीट पर नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कराया था। बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी के आखिरी दिन बिजनौर लोकसभा सीट पर किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया था। नगीना सीट पर नाम वापसी को लेकर सभी प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की नजरें गड़ी थीं। नगीना सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कराने वाले माधवराम तथा खुसरो सेना के प्रत्याशी विनोद ने नामांकन पत्र वापस ले लिए। अब नगीना लोकसभा सीट पर सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

प्रत्याशी - पार्टी - चुनाव चिन्ह

  1. डा.यशवंत सिंह - भारतीय जनता पार्टी - कमल
  2. गिरीशचंद - बहुजन समाज पार्टी - हाथी
  3. ओमवती देवी - कांग्रेस - हाथ का पंजा
  4. कामेश कुमार - पीपुल्पस पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक - कैरम बोर्ड
  5. तेज सिंह - अंबेडकर समाज पार्टी - टॉर्च/बैटरी
  6. चरन सिंह - निर्दलीय - बल्ला
  7. अमीचंद वाल्मीकि - राष्ट्रीय समानता पार्टी - कोट

Additional Info

Read 1479 times

Leave a comment